बिल्कुल नहीं चाहता कि भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल हो: टी20 विश्व कप को लेकर बटलर
इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टी20 विश्व कप 2022 में गुरुवार को होने वाले भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत-पाकिस्तान के फाइनल से जुड़े सवाल पर कहा, "मैं भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मैच बिल्कुल नहीं देखना चाहता।" उन्होंने आगे कहा, "इसलिए हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे कि ऐसा न हो।"