बिल्कुल बकवास है: अभिनेता राज अनादकट से गुपचुप तरीके से सगाई करने की खबरों पर मुनमुन दत्ता
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'बबीता' का रोल करने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने शो में उनके को-स्टार रहे राज अनादकट से गुपचुप तरीके से सगाई करने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने 'इंडिया फोरम' से कहा, "यह खबर बिल्कुल बकवास है...इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है...फर्ज़ी खबरों पर अपनी एनर्जी बर्बाद नहीं करना चाहती।"