बिल्कुल बेशर्मी, बारिश होने पर रद्द होना चाहिए भारत-पाक मैच: रिजर्व डे पर प्रसाद
पूर्व भारतीय पेसर वेंकटेश प्रसाद ने एशिया कप-2023 के सुपर फोर स्टेज के भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रिज़र्व डे के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट किया, "अलग-अलग नियमों के साथ टूर्नामेंट आयोजित करना अनैतिक...व बिल्कुल बेशर्मी है।" उन्होंने कहा कि न्याय तभी होगा जब बारिश के कारण दोनों दिन मैच न हो और दुर्भावनापूर्ण योजना असफल हो जाए।