बिशन सिंह बेदी का दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार, कपिल देव व वीरेंद्र सहवाग हुए शामिल
दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का मंगलवार को दिल्ली में अंतिम संस्कार हुआ। उनके अंतिम संस्कार में 1983 विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान कपिल देव, मदन लाल, वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद अज़हरुद्दीन और कीर्ति आज़ाद शामिल हुए। गौरतलब है, बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट में 266 विकेट लिए थे और उन्होंने 22 टेस्ट में भारत की कप्तानी की थी।