बिसलेरी के सीईओ समेत 3 शीर्ष कार्यकारियों पर मुंबई में लोहे की रॉड और पाइप से हुआ हमला

बिसलेरी के सीईओ एंजेलो जॉर्ज, एचआर हेड और मार्केटिंग हेड पर मुंबई में एक होटल में खाना खाने के बाद ऑफिस जाते समय हमला किया गया। शिकायत के अनुसार, नकाबपोश 4 लोगों ने कंपनी के इन शीर्ष कार्यकारियों पर लोहे की रॉड और पाइप से हमला किया। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Load More