बिहार आकर हरियाणा के शख्स ने की पत्नी के प्रेमी की हत्या, 5 दिनों तक की थी रेकी
गोपालगंज (बिहार) में एक युवक की हत्या किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बकौल रिपोर्ट, आरोपी हरियाणा निवासी है जिसकी पत्नी के साथ युवक भागकर बिहार आ गया था और कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद आरोपी ने बिहार आकर 5 दिनों तक युवक की रेकी की और उसकी हत्या कर दी।