बिहार इन्वेस्टर्स समिट में किन-किन देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल?

पटना (बिहार) में बुधवार से शुरू होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 'बिहार बिज़नेस कनेक्ट-2023' में 16 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें भारत के अलावा अमेरिका, ताइवान, जापान, जर्मनी, सऊदी अरब, यूएई, रूस, नीदरलैंड, हंगरी, नेपाल, बांग्लादेश, मॉरीशस, वियतनाम, मेडागास्कर और उज़्बेकिस्तान के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बिहार के मंत्री समीर कुमार महासेठ के मुताबिक, सम्मेलन में 600 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Load More