बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए जारी किया गया नोटिफिकेशन, 23 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अभ्यर्थी आज (बुधवार) शाम 4:30 बजे से लेकर 23 अगस्त तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी और इस परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी।