बिहार का 'मर्चा धान' जीआई टैग पाने वाला राज्य का छठा कृषि उत्पाद बना
भारत सरकार की ज्योग्राफिकल इंडिकेशन रजिस्ट्री ने बिहार के 'मर्चा धान' को जीआई (ज्योग्राफिकल इंडिकेशन) टैग दिया है। 'मर्चा धान' पश्चिम चंपारण में उपजाए जाने वाले चावल की एक किस्म है जिसमें विशेष सुगंध होती है और यह काली मिर्च की तरह दिखाई देता है। गौरतलब है, यह बिहार का छठा कृषि उत्पाद है जिसे जीआई टैग मिला है।