बिहार का राज परिवार रामलला के लिए ले जाएगा सोने का मुकुट, तीर-धनुष और खड़ाऊं
बिहार के दरभंगा राज परिवार को अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण मिला है। महाराजा रामेश्वर सिंह के पोते कुमार कपिलेश्वर सिंह ने कहा कि वह भगवान राम के लिए सोने का मुकुट, तीर-धनुष और खड़ाऊं लेकर अयोध्या जाएंगे। बकौल खबर, वह बिहार के पहले शख्स हैं जिन्हें समारोह का सपरिवार निमंत्रण मिला।