बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा
बिहार की कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शर्मा ने कहा कि वह आरजेडी व कांग्रेस के गठबंधन के विरोधी हैं और यह गठबंधन आत्मघाती है। बकौल शर्मा, कांग्रेस में समझदार लोगों के लिए मुश्किल हो रही है।