बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा बीजेपी में हुए शामिल
बिहार में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा बीजेपी में शामिल हो गए हैं। अनिल ने कहा, "मैंने 4 दिन पहले ही पार्टी से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस सांप्रदायिकता की मानसिकता रखने वालों की गिरफ्त में फंस गई है।" उन्होंने कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी सांप्रदायिक मानसिकता रखते हैं...कांग्रेस सनातन को मिटाने की विचारधारा पर काम कर रही है।"