बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर हैं 75 लाख मतदाता, 5000 मतदान केंद्र हैं संवेदनशील
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में बिहार की 4 सीटों (गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई) पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। इन 4 सीटों पर कुल 38 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि मतदाताओं की संख्या 75 लाख से अधिक है। गौरतलब है, इन सीटों पर करीब 5,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है।