बिहार की जिन लोकसभा सीटों पर मोदी ने की थीं रैलियां वहां कैसा रहा एनडीए का प्रदर्शन?
'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 में बिहार की जमुई, नवादा, गया, पूर्णिया, अररिया, मुंगेर, दरभंगा, हाजीपुर, वैशाली, सारण, महाराजगंज, पूर्वी चंपारण, पाटलिपुत्र, काराकाट और बक्सर सीटों पर रैलियां की थीं। इनमें से एनडीए ने 11, आरजेडी ने 2 और सीपीआई (एमएल) व निर्दलीय उम्मीदवार ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज की है।