बिहार की जेडीयू-बीजेपी सरकार ने सुनवाई से पहले एससी में किया जातिगत गणना का समर्थन
बिहार की जेडीयू-बीजेपी के गठबंधन वाली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर कर जातिगत गणना का समर्थन किया है। जातिगत गणना के खिलाफ दायर याचिकाओं पर आज (मंगलवार) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। गौरतलब है, पिछले वर्ष प्रदेश में जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार ने जातिगत गणना करवाई थी जिसके आंकड़ों पर बीजेपी ने सवाल उठाए थे।