बिहार की जेल में कैदी की दिनदहाड़े पीट-पीटकर की गई हत्या
वैशाली (बिहार) की जेल में अशोक राय नामक कैदी की साथी कैदी द्वारा दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। अशोक की कथित तौर पर साथी कैदी से बहस हुई थी जिसके बाद साथी ने उस पर कुदाल से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में अशोक जेल में बंद था।