बिहार की जेल में बंद 126 कैदियों ने रखा छठ का व्रत, जेल परिसर में बनाया गया घाट

मुज़फ्फरपुर (बिहार) के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारावास में कुल 126 कैदियों ने छठ का व्रत रखा है जिनमें 62 पुरुष और 64 महिला बंदी शामिल हैं। व्रतियों के अर्घ्य डालने के लिए जेल परिसर के पोखर पर घाट बनाया गया है। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार मेहता के अनुसार, व्रतियों को सभी पूजा सामग्रियां मुहैया कराई गई हैं।

Load More