राजस्थान में भी बिहार की तर्ज़ पर कराई जाएगी जातिगत जनगणना: सीएम गहलोत
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को एलान किया कि राज्य में बिहार की तर्ज़ पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने कहा, "जातिगत जनगणना इसलिए ज़रूरी है ताकि सरकार अपनी योजनाएं बनाते समय यह देखे कि राज्य में किस जाति की क्या जनसंख्या है।" बकौल गहलोत, इससे सरकार को योजनाएं बनाने में आसानी होगी।