बिहार की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 4 प्रस्तावों को दी गई मंज़ूरी
बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद सोमवार को हुई पहली कैबिनेट बैठक में 4 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई जिनमें संसदीय कार्य से दो और वित्त विभाग के दो प्रस्ताव शामिल हैं। बैठक के दौरान कैबिनेट ने आगामी बजट सत्र बुलाने की तय तारीख को रद्द कर नई तारीख के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकृत किया।