बिहार की पर्वतारोही ने तुर्किये की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर फहराया तिरंगा

सहरसा (बिहार) की 24 वर्षीय पर्वतारोही लक्ष्मी झा ने तुर्किये की सबसे ऊंची पर्वत चोटी (5,137 मीटर) अरारत पर्वत पर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया है। झा की योजना 15 अगस्त को चढ़ाई पूरी करने की थी लेकिन बर्फबारी और तूफान के कारण उन्होंने 22 अगस्त को तिरंगा फहराया। लक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने करीब 41 घंटे में चढ़ाई पूरी की।

Load More