बिहार की महिला ने यूपी के कथावाचक पति पर लगाया देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का आरोप
बिहार की एक महिला ने बुधवार को भागलपुर के एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में रहने वाले कथावाचक पति पर देह व्यापार करने का दबाव डालने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि वह अयोध्या से अपनी मां के पास आ गई थी जिसके बाद पति भी यहां पहुंच गया और देह व्यापार करने को कहने लगा।