बिहार की मौजूदा विधानसभा में किन-किन जातियों के कितने विधायक हैं?
'न्यूज़ 18' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार की मौजूदा विधानसभा में 64 विधायक सवर्ण, 54 विधायक यादव, 20 विधायक वैश्य, 45 विधायक पिछड़ी व अति पिछड़ी जातियों और 39 विधायक दलित समुदाय से हैं जबकि 20 विधायक मुस्लिम हैं। बकौल रिपोर्ट, आरजेडी के 36, जेडीयू के 6, बीजेपी के 5 और कांग्रेस का 1 विधायक यादव जाति से है।