बिहार की शिक्षक भर्ती में 'लैंड फॉर जॉब' जैसा 'पैसा दो सरकारी नौकरी लो' घोटाला हुआ: मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती में घोटाले का आरोप लगाया है। मांझी ने कहा, "आरक्षण की अनदेखी कर यह नियुक्ति रेलवे के 'लैंड फॉर जॉब' की तर्ज़ पर 'मनी फॉर जॉब' स्कीम के तहत की गई है।" उन्होंने कहा, "इस 'पैसा दो सरकारी नौकरी लो' घोटाले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।"