बिहार की हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान
बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेशाध्यक्ष राजू तिवारी ने बताया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बिहार में एनडीए में सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद तिवारी ने यह बयान दिया। बिहार में बीजेपी 17, जेडीयू 16, एलजेपी (आर) 5 और 'हम' व आरएलएम 1-1 सीट पर चुनाव लड़ेंगी।