बिहार के 142 छात्रों को मणिपुर से लाया गया वापस, छात्र बोले- अपने सामने बम गिरते देखे
मणिपुर में हिंसा के बीच फंसे बिहार के छात्रों में से 142 छात्रों का जत्था मंगलवार को एक विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचा। वापस लौटे कुछ छात्रों ने कहा, "हमने अपने कॉलेज के बाहर बम गिरते देखे थे, हम डरे हुए थे।" रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में बिहार के करीब 300 छात्र फंसे थे।