बिहार के 17 ज़िलों में कल के लिए भीषण ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया गया जारी

बिहार में मंगलवार के लिए 17 ज़िलों में भीषण ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन ज़िलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुज़फ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद शामिल हैं। वहीं, बिहार में मंगलवार के लिए 18 ज़िलों में ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है।

Load More