बिहार के 21 वर्षीय युवक का इसरो में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर हुआ चयन
भोजपुर (बिहार) के रहने वाले 21 वर्षीय तपेश्वर कुमार का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर चयन हुआ है। तपेश्वर ने कहा कि 2018 में मैट्रिक परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने 2018-21 बैच में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा किया और फिर पटना में सेल्फ स्टडी करते हुए यूट्यूब के ज़रिए तैयारी की थी।