बिहार के आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (एकेयू) से जुड़े 40 कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, पूर्व अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन कर कई कॉलेजों को संबद्धता दी थी जबकि कई कॉलेज केवल कागज़ों पर संचालित हो रहे थे। एकेयू के मुताबिक, इन कॉलेजों में नामांकित छात्र दूसरे कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।