बिहार के 5 मज़दूरों की पंजाब में धुएं से दम घुटने से हुई मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक
पंजाब के संगरूर में अंगीठी के धुएं के कारण दम घुटने से हुई बिहार के 5 मज़दूरों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ''दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को पंजाब सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।''