बिहार के 50 वर्षीय किसान ने कबाड़ से बनाया ट्रैक्टर
सिवान (बिहार) के 50 वर्षीय किसान विनोद कुमार प्रसाद ने कबाड़ से एक ट्रैक्टर बनाया है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। विनोद ने बताया कि ट्रैक्टर को बनाने में लगभग ₹2 लाख खर्च आया और 1 साल की मेहनत के बाद उन्हें यह कामयाबी मिली। बकौल विनोद, उन्होंने खुद से ही वेल्डिंग कर ट्रैक्टर का ढांचा तैयार किया है।