बिहार के 94 लाख बेरोज़गार परिवारों को व्यवसाय के लिए किस्तों में मिलेंगे ₹2 लाख: सीएम नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा में कहा है, "राज्य में 94 लाख परिवार गरीब हैं जिनके पास रोज़गार नहीं है।" उन्होंने कहा, "इन परिवारों को व्यवसाय करने के लिए सरकार की तरफ से किस्तों में ₹2 लाख दिए जाएंगे।" बकौल नीतीश, बिहार में 63,850 परिवारों के पास आवास नहीं है और उन्हें आवास की सुविधा दी जाएगी।