बिहार के अफसर, मंत्री और विधायक रात 10 बजे के बाद शराब पीते हैं: पूर्व सीएम मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने राज्य में शराबबंदी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "बिहार के जितने भी बड़े आदमी हैं- चाहे अफसर हो, विधायक हो, मंत्री हो, एसपी हो या कलेक्टर हो, ये सभी लोग रात 10 बजे के बाद अपने घरों में शराब पीते हैं।"