बिहार के अस्पताल में खून की जांच स्लाइड के बजाय प्लास्टिक पर करती दिखी स्वास्थ्यकर्मी
सीतामढ़ी (बिहार) के सदर अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक स्वास्थ्यकर्मी
शीशे की स्लाइड के बजाय प्लास्टिक पर खून की जांच करती दिख रही है। अस्पताल प्रबंधक विजय चंद्रा झा ने कहा, "जो स्टूडेंट्स यहां प्रशिक्षण लेने आते हैं, उनके द्वारा ऐसा किया जा रहा था। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में स्लाइड उपलब्ध है।"