बिहार के अस्पताल में बेड पर सोता दिखा कुत्ता, वायरल हुआ वीडियो
जमुई (बिहार) के एक अस्पताल में बेड पर सो रहे कुत्ते का वीडियो वायरल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, यह वीडियो लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल का है जिसे मंगलवार शाम को रिकॉर्ड किया गया था। इस वीडियो को लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर कुमार महेंद्र प्रताप ने इस अस्पताल के प्रभारी से संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ ऐक्शन लेने को कहा है।