बिहार के अस्पताल में वॉर्ड में बेड के नीचे मिला सांप, बेड पर आराम से बैठी रही मरीज़
नवादा (बिहार) के सदर अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अस्पताल के वॉर्ड में एक बेड के नीचे सांप दिख रहा है। सांप दिखने के बावजूद एक महिला मरीज़ बेड पर आराम से बैठी नज़र आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ देर बाद सांप बिल के अंदर चला गया जिसके बाद बिल को ढक दिया गया।