बिहार के अस्पताल में हाथ में पिस्तौल लेकर घूमते दिखे विधायक, बोले- यह हमारा स्टाइल है

भागलपुर (बिहार) की गोपालपुर विधानसभा सीट से विधायक गोपाल मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह अपने हाथ में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर अस्पताल में घूमते दिख रहे हैं। मंडल अपनी पोती अवनि का सिटी स्कैन करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। विधायक ने कहा, "हमारा यही स्टाइल है, वोटर हमारी इसी अदा के दीवाने हैं।"

Load More