बिहार के आईएएस व आईपीएस अफसरों ने संपत्ति की सार्वजनिक, केके पाठक के पास नहीं है कोई गाड़ी
बिहार के आईएएस-आईपीएस अधिकारियों ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया है। मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा के पास बैंक में ₹19 लाख, सोने की चेन, 4 हीरे और 2 फ्लैट हैं। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के पास कोई गाड़ी-गहना नहीं हैं और उनके बचत खाते में ₹8.71 लाख, पीपीएफ में ₹56.27 लाख और जीपीएफ में ₹1.60 करोड़ हैं।