बिहार के एक गांव में पिछले 8 दिनों में दो महिलाओं समेत 4 लोगों को सांप ने काटा, 2 की हुई मौत
जहानाबाद (बिहार) के नारायणपुर-मुरारी गांव में 8 दिनों के अंदर 4 लोगों को सांप ने काटा जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है। इनमें से दो महिलाओं को सोमवार को सांप ने काटा था जिनका इलाज चल रहा है। वहीं, इस गांव में पिछले हफ्ते सांप के काटने से एक लड़का और लड़की की मौत हो गई थी।