बिहार के एयरपोर्ट पर कोविड-19 पॉज़िटिव मिले 4 विदेशी नागरिक, होटल में आइसोलेट किए गए
अधिकारियों ने बताया है कि गया (बिहार) के एयरपोर्ट पर कम-से-कम 4 विदेशी नागरिकों का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है जिसके बाद उन्हें एक होटल में आइसोलेट किया गया है। ये विदेशी नागरिक इंग्लैंड, थाईलैंड और म्यांमार से आए हैं। इससे पहले चीन से लौटा 40-वर्षीय शख्स आगरा (उत्तर प्रदेश) में प्राइवेट लैब की जांच में कोविड-19 संक्रमित मिला था।