बिहार के ऐतिहासिक स्वराज आश्रम में कांग्रेस नेताओं ने फहराया उल्टा तिरंगा
भागलपुर (बिहार) स्थित ऐतिहासिक स्वराज आश्रम में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस नेताओं ने उल्टा तिरंगा फहरा दिया। हालांकि, जब इस पर लोगों की नज़र पड़ी तो आनन-फानन में तिरंगे को उतारा गया और उसे सीधा करके लगाया गया। गौरतलब है, स्वराज आश्रम देश की आज़ादी की लड़ाई के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों की शरणस्थली थी।