बिहार के औरंगाबाद में ज़हरीली शराब पीने से 24-घंटों में 2 लोगों की मौत, 70 लोग गिरफ्तार

औरंगाबाद (बिहार) के ज़िला प्रशासन के मुताबिक, ज़िले में ज़हरीली शराब पीने से मंगलवार को 2 लोगों की मौत हो गई। ज़िलाधिकारी सौरभ जोरवाल के अनुसार, झारखंड से शराब लाए जाने की सूचना मिली थी और 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गया में ज़हरीली शराब पीने से सोमवार को 3 लोगों की मौत हुई थी।

Load More