बिहार के कई ज़िलों में कल आकाशीय बिजली गिरने व ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी

आईएमडी पटना ने बिहार के कई ज़िलों में कल (रविवार) आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 30-40 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के साथ-साथ रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, पटना, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और गया समेत कई ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Load More