बिहार के कई ज़िलों में कल बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने शेयर की सूची

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पटना केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज ज़िले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है। बकौल आईएमडी, राज्य के सीतामढ़ी, सिवान, मधुबनी, मुज़फ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर ज़िले में मंगलवार को अनेक स्थानों पर बारिश की आशंका है।

Load More