बिहार के कई ज़िलों में कल बारिश व आकाशीय बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी
आईएमडी के पटना केंद्र के अनुसार, सिवान, पटना, गया, सुपौल, कैमूर और वैशाली समेत कई ज़िलों में कल एक-दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है। वहीं, आईएमडी ने दक्षिण बिहार के एक-दो स्थानों पर बादल गरजने व आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। किसानों को कटे हुए फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है।