बिहार के कई ज़िलों में स्कूलों में बढ़ाई गईं सर्दियों की छुट्टियां
भीषण ठंड के चलते बिहार के कई ज़िलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। पटना, गया, मुज़फ्फरपुर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, सारण, वैशाली और मधुबनी ज़िलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हो गया है। गौरतलब है कि पटना में 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।