बिहार के कटिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, खिड़की का शीशा टूटा

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर कटिहार (बिहार) में फिर पथराव हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल ने कहा, "कोच सी-6 के दाहिने ओर की एक खिड़की का शीशा टूटा मिला है।" गौरतलब है, 5 जनवरी को बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव को लेकर तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया था।

Load More