बिहार के कितने पुलिसकर्मियों को वीरता/सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित?
केंद्र सरकार ने पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा व सुधार सेवा के लिए 2024 के कुल 1132 वीरता/सेवा पदकों की घोषणा की है जिसमें बिहार के 25 पुलिसकर्मी शामिल हैं। केंद्र के अनुसार, बिहार के 6 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार, 2 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 17 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।