बिहार के किन 12 ज़िलों में अगले 2-3 दिनों में मैनुअल ट्रैफिक चालान होगा बंद?

बिहार के एडीजी ट्रैफिक सुधांशु कुमार ने बताया कि राज्य के 12 ज़िलों (पटना, गया, मुज़फ्फरपुर, भागलपुर, भोजपुर, सारण, नालंदा, दरभंगा, मुंगेर, बेगूसराय, पूर्णिया और कटिहार) में अगले 2-3 दिनों में मैनुअल ट्रैफिक चालान कटना बंद हो जाएगा। बकौल कुमार, ट्रैफिक पुलिसकर्मी हैंडहेल्ड डिवाइस (एचएचडी) के ज़रिए ई-चालान काटेंगे। उन्होंने बताया कि 12 ज़िलों में 638 एचएचडी बांटे गए हैं।

Load More