बिहार के किन 49 रेलवे स्टेशनों का 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत होगा पुनर्विकास?
'अमृत भारत स्टेशन योजना' के पहले चरण में बिहार के 49 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा और 6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए इसकी आधारशिला रखेंगे। इन स्टेशनों में लखमीनिया, सलौना, कहलगांव, नौगछिया, आरा, जहानाबाद, खगड़िया, मानसी, जयनगर, मधुबनी, जमालपुर, मुज़फ्फरपुर-ढोली, मुज़फ्फरपुर-जंक्शन, बिहार शरीफ, राजगीर, नरकटियागंज, बख्तियारपुर, बाढ़ व अन्य शामिल हैं।