बिहार के किन स्टेशनों पर रुकेगी पटना-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली प्रस्तावित वंदे भारत?

पटना और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर पूर्वोत्तर सीमा रेल ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। यह ट्रेन पटना से चलकर बिहार के कटिहार और किशनगंज स्टेशनों पर रुकती हुई न्यू जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) पहुंचेगी। यह प्रस्तावित ट्रेन पटना और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच की 471 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे में तय करेगी।

Load More